UPSC Calendar 2025: यूपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, CSE, NDA समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित, यहाँ देखें

यूपीएससी ने सीएसई, एनडीए, सीडीएस समेत भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। 25 मई को सिविल सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन होगा।
UPSC Calendar 2025: यूपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, CSE, NDA समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित, यहाँ देखें

UPSC Calendar 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। आयोग ने वर्ष 2025 में में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए नया कैलेंडर जारी किया है। सिविल सर्विस एग्जामिनेशन, एनडीए, सीडीएस, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस, सीएमएस समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है।

यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तारीख

सिविल सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा। नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी होगा। आवेदन प्रक्रिया आवेदन 11 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। 25 मई को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा भी होगी। आवेदन 22 जनवरी से शुरू होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन अगले साल 22 अगस्त को होगा। परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी।

NDA और CDS परीक्षा की तारीख

एनडीए/NA और सीडीएस परीक्षा भाग 1 के लिए नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2024 को जारी होगा। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2024 रविवार को किया जाएगा। वहीं एन/एनडीए और CDS परीक्षा-II का आयोजन 14 सितंबर 2025 को होगा। आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू होगी।

अन्य परीक्षाओं की तारीख

4 सितंबर 2024 को कंबाइंड जिओ-साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 24 सितंबर 2024 तक आवेदन कर पाएंगे परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी 2025 को होगा। वहीं 21 जून 2025 को मुख्य परीक्षा होगी, आवेदन की टाइमलाइन यूपीएससी ने घोषित नहीं की है। इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी 2025 को होगा, नोटिफिकेशन 18 सितंबर 2024 को आयोग जारी करेगा। एसबीआई डीएसपी एलडीसीई भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 27 नवंबर 2024 को जारी किया जाएगा, परीक्षा 8 मार्च 2025 को आयोजित होगी। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। सीएपीएफ परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को होगा।

upsc calendar 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews