UPSC CMS 2024: 14 जुलाई को यूपीएससी सीएमएस परीक्षा, गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार करें इन नियमों का पालन, पढ़ें खबर 

14 जुलाई को यूपीएससी कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विसेज़ परीक्षा है। आयोग ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है।
upsc cms 2024

UPSC CMS 2024:  14 जुलाई रविवार को यूपीएससी कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विसेज़ परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश और प्रवेश पत्र जारी कर दिया हैं। बिना एडमिट कार्ड एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं एग्जाम हॉल में कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

बता दें कि लिखित परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जिसमें दो पेपर भी शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 250 अंकों का होगा, जिसे पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय उम्मीदवारों को दिया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक है। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा। अभ्यर्थियों को अपने हाथों के पेपर लिखना होगा।

परीक्षा के दौरान रखें इन बातों का ख्याल 

प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक दंड के रूप में काटे जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान एक से अधिक उत्तर को चुनने की गलती न करें। वरना इसे गलत उत्तर माना जाएगा। कोई प्रश्न खाली छोड़ने पर दंड नहीं दिया जाएगा।

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के संबंधित गाइडलाइंस 

  • परीक्षा के दौरान किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • उम्मीदवार परीक्षा में खुद लिखना होगा। लेखक की सहायता लेने की अनुमति कुछ विशेष परिस्थिति में होगी। इसके लिए भी लेखक की योग्यता परीक्षा के न्यूनतम योग्यता मानदंड से अधिक नहीं होनी चाहिए। अंधापन, लोकोमोटर विकलांगता और सेरेब्रल पाल्सी की श्रेणियों में बेंचमार्क विकलांगता वाले कैंडीडेट्स को लेखक की सुविधा मिलेगी।
  • अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में बुक, बिग, नोट्स, लूज शीट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, स्लाइड नियम, मैप के स्टेंसिल, ड्रॉइंग उपकरण, पिछले सत्र का रफ शीट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कैंडीडेट्स के पास कोई भी आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
  • उम्मीदवार को परीक्षा के दौरान नकल करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर कैंडीडेट्स को इस और भविष्य की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा।
  • अन्य उम्मीदवारों से संचार और एग्जाम हॉल में कदाचार न करें। परीक्षा हॉल अव्यवस्थित स्थिति पैदा न करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews