UPSC CSE 2024: प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, मई में होगा एग्जाम, जानें फीस, पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियाँ

upsc cse notification 2024

UPSC CSE 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination Prelims) के लिए 14 फरवरी बुधवार यानी आज नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। आवेदन की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो जाएगी। यूपीएससी द्वारा जारी किए गए  एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2024 है। इस दिन इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होगा। परीक्षा का आयोजन 26 मई रविवार को होगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2024 को होगा।

पात्रता

स्नातक पास उम्मीदवार या फिर ग्रेजुएशन लास्ट ईयर के छात्र यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम में 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी प्रदान की जाती है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार 6, ओबीसी 9 और एसटी/एससी अनलिमिटेड बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

इतने पदों पर निकल सकती है भर्ती

पिछले वर्ष यूपीएससी ने 1,105 पदों पर भर्ती निकाली थी, जो पिछले 7 वर्षों में सबसे अधिक थी। इस बार आयोग करीब 1000 भर्तियाँ निकाल सकता है।

चयन प्रक्रिया

प्रारम्भिक परीक्षा पास करने पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद इंटरव्यू का आयोजन होगा। परीक्षा के तहत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस में नियुक्ति होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिलाओं, एससी /एसटी, फिजिकली डिसेबल कैंडीडेट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर आईएएस और आईपीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews