यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक (UPSC CSE 2026) परीक्षा नजदीक है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। जिसका परीक्षा में बेहद ही खास महत्व होता है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलती। अब तक यूपीएससी में कोई भी तारीख आधिकारिक तारीख हॉल टिकट के लिए घोषित नहीं की है।
यूपीएससी अक्सर परीक्षा से 10-15 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। पिछले साल प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई थी। जिसके लिए प्रवेश पत्र 14 मई को जारी हुए थे। 2024 में परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी। जिसके लिए प्रवेश पत्र 7 जून को जारी हुए थे। 2023 में परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। प्रवेश पत्र 8 मई को जारी किए गए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सप्ताह कभी भी हॉल टिकट जारी हो सकता है।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र की जानकारी, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम, शिफ्ट समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। उम्मीदवार इसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
- फोटोग्राफ समेत सारी जानकारी को सत्यापित करें और एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
24 मई को परीक्षा
यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 24 मई 2026 को होने वाला है। कुल 933 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी, जिसकी संभावित तारीख 21 अगस्त 2026 है। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।






