UPSC EPFO 2023 Result: यूपीएससी ईपीएफओ का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक, 9 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल

upsc cse notification 2024

UPSC EPFO 2023 Result: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commision) ने यूपीएससी ईपीएफओ का परिणाम 21 जुलाई यानि आज घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार ईपीएफओ AO, EO और APFC परीक्षा में शामिल हुए थे, वे लोग ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ़ में उन उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है, जिन्होंने परीक्षा पास कर ली है।

बता दें कि देशभर के विभिन्न शहरों में 2 जुलाई को यूपीएससी ईपीएफफ़ो परीक्षा का आयोजन दो चरणों में हुआ था। इस दौरान 9 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके तहत अकाउंट ऑफिसर, एन्फोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेन्ट फंड ऑफिसर के पद चयनित उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल 575 पद रिक्त हैं।

चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउन्ड का आयोजन होगा। इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट जारी होगा। जल्द ही आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आन्सर-की जारी करेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब लिखित परीक्षा के नाम और रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें, जैसे की Written Result: 418 posts of Enforcement Officer -Account Officer in EPFO“
  • इसके बाद पीडीएफ़ का पेज खुलेगा।
  • इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • यदि इस लिस्ट में आपका रोल नंबर दिखता है तो इसका मतलब है आपका चयन हो गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews