UPSC ESE 2024: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स

upsc ese 2024

UPSC ESE 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा के तहत 167 पदों पर भर्ती होगी।

कब होगी मुख्य परीक्षा?

नए शेड्यूल के मुताबिक ईएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 जून को दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। पहली शिफ्ट में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में पेपर-1 परीक्षा होगी। दूसरे शिफ्ट में का पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को टाइम टेबल देखने की सलाह दी जाती है। बता दें कि मुख्य परीक्षा शुरू होने के एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल

प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। प्रीलिम्स एग्जामिनेशन का आयोजन 18 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। परिणाम की घोषणा 28 मार्च को हुई थी।

ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

  • यूपीएससी ईएसई का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपीएससी ईएसई मेंस एग्जाम 2024 टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और सेव करके रख लें।
  • आप चाहे तो भविष्य के संदर्भ में टाइम टेबल का प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews