UPSC Exam Results 2024: यूपीएससी ने जारी किए CMS और ESE मुख्य परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक, देखें स्टेप्स और लिंक 

यूपीएससी ने सीएमएस और ईएसई लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
UPSC CAPF 2026

UPSC Exam Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने दो भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विसेज़ (CMS) और इंजीनियरिंग सर्विसेज़ मुख्य परीक्षा (ESE Mains 2024) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी ईएसई मेंस रिजल्ट 

आयोग ने 23 जून 2024 को आयोजित हुए ईएसई मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पीडीएफ़ में कैंडीडेट्स का रोल नंबर दिए गए हैं, जो इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जल्द ही यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू का नोटिफिकेशन भी जारी होगा। 630 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के 284, मैकेनिकल के 57, इलेक्ट्रिक के 75 और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग क्षेत्र के 217 उम्मीदवार शामिल हैं।

यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट 

यूपीएससी सीएमएस लिखित परीक्षा 14 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी। 30 जुलाई को आयोग ने परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट के पीडीएफ़ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिसका चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है। भर्ती परीक्षा के तहत कुल 827 पदों पर भर्ती होने वाली है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले यूपीएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।
  • “What’s New” के सेक्शन में जाएं।
  • अब UPSC CMS/ UPSC ESE के Written Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ़ का पेज खुलेगा। यहाँ अपना रोल नंबर चेक करें।
  • यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में दिया गया है तो आप अगले राउन्ड के लिए चयनित हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews