
UPSC Exams 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा आयोजन 19 और 20 अक्टूबर को होने वाला है।
आयोग ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट कॉस्ट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर (कॉस्ट) और डेप्यूटी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। हॉल टिकट अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले डाउनलोड कर लें, जो परीक्षा के दिन तक उपलब्ध रहेंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती (UPSC Recruitment 2024)
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण खान मंत्रालय में सहायक लागत लेखा अधिकारी- 7 पद
- मुख्य सलाहकार (लागत) कार्यालय, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय में सहायक निदेशक (लागत)- 36 पद
- विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम मंत्रालय में सहायक निदेशक ग्रेड-II-46
- गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में डेप्यूटी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफीसर (टेक्निकल)- 9
कब होगी परीक्षा? (UPSC Vacancy)
सहायक निदेशक ग्रेट-II और डेप्यूटी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर को होगा। वहीं सहायक निदेशक और सहायक लागत लेखा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर को होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (Steps to download admit card)
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Cards” के सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “e-Admit Cards for Various Recruitment Posts” के लिंक पर क्लिक करें।
- जिस परीक्षा में शामिल होने वाले उसे चुनें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर/एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- वैलिड कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट दिखेगा। अच्छे से चेक करें। भविष्य के संदर्भ में प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

