बड़ी अपडेट, UPSC IES ISS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 20 जून से एग्जाम, देखें लिंक और स्टेप्स 

यूपीएससी ने आईईएस/आईएसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो चुका है। इससे संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 22 जून तक उपलब्ध रहेंगे। आइए जानें उम्मीदवार कैसे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें?
UPSC CSE 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय संख्यायिकी सेवा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। एडमिट कार्ड के लिए लिंक 22 जून 2025 रहेगा। इसके साथ “उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश” का प्रिन्ट आउट जरूर निकालें। एग्जाम हॉल में ई-एडमिट कार्ड और निर्देशों की हार्डकॉपी के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड (UPSC IES ISS 2025 Admit Card) में उम्मीदवार का काम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और जानकारी उपलब्ध रहेगी। यूपीएससी आईएएस/आईएसएस परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 20 जून से लेकर 22 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इस साल किल 48 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से भारतीय आर्थिक सेवा के लिए 18 और भारतीय संख्यायिकी सेवा के लिए 30 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। एग्जाम पेन एंड पेपर मोड में होगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र? 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जामिनेशन/इंडियन स्टैटिसटिक्स सर्विस एग्जामिनेशन 2025 ई-एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा जरूरी दिशानिर्देशों को पढ़ें। फिर आगे बढ़ें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके “:सबमिट” बटन को दबाएं। स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें। भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

समस्या होने पर क्या करें?

यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय की कोई परेशानी होती है वे हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। तकनीकी समस्याओं के लिए system-upsc@gov.in पर ईमेल भेजें। वहीं उम्मीदवार के डेटा से संबंधित समस्याओं के लिए uscms-upsc@nic.in पर ईमेल भेज सकते हैं। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सावधानी पूर्वक ई-प्रवेश पत्र की जांच करने की सलाह दी है। कोई भी विसंगति होने पर तत्काल प्रभाव ने यूपीएससी को सूचित कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews