UPSC की नई पहल, प्रतिभा सेतु पोर्टल लॉन्च, अभ्यर्थियों को होगा लाभ, फाइनल मेरिट में नाम न आने पर भी मिलेगा रोजगार, जानें डिटेल

यूपीएससी ने प्रतिभा सेतु पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य टॉप उम्मीदवारों को नियोक्ताओं से जोड़ना है। ताकि वे परीक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में अपना करियर बना सकें। आइए जानें उम्मीदवार कैसे पंजीकरण कर सकते हैं?
UPSC CAPF 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने प्रतिभा सेतु पोर्टल लॉन्च किया है। यह उन उम्मीदवारों को रोजगार दिलाने में मदद करेगा, जो यूपीएससी परीक्षाओं के सभी चरणों को पास कर लेते हैं। लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त नहीं कर पाते। यह नियुक्ताओं को गैर अनुशंसित इच्छुक उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है। इसके जरिए उम्मीदवारों को रोजगार मिलेगा।

मतलब यदि कोई अभ्यर्थी सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर लेता है, लेकिन इंटरव्यू में उसका सेलेक्शन नहीं हो पाता है। तो ऐसे कैंडीडेट्स की मदद यूपीएससी रोजगार दिलाने में करेगा। इस लिस्ट में मंत्रालय सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थान शामिल होंगे।

पहले नाम था अलग (UPSC Pratibha Setu)

इस प्लेटफार्म का नाम पहले पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम था। भारत सरकार के निर्णय का अनुसरण करते हुए यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट पर  गैर-अनुशंसित इच्छुक उम्मीदवारों का विवरण प्रकाशित कर करता था। यह 20 अगस्त 2018 से लागू है। पहली बार संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2017 के उम्मीदवारों की सूची का खुलासा किया गया था। हालांकि अब पीडीएस का नाम बदलकर प्रतिभा सेतु कर दिया गया है।

कौन-कौन सी परीक्षा लिस्ट में शामिल 

इस स्कीम में सिविल सेवा परीक्षा, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट एग्जामिनेशन, सीडीएस एग्जामिनेशन, आईईएस/आईएसएस और सीएपीएफ परीक्षा शामिल की गई है। हालांकि योजना के तहत एनडीए/एनए और  लिमिटेड डिपार्टमेंट परीक्षाओं को शामिल किया नहीं किया गया है।

अब क्या होगा अलग?

अब आयोग योग्य संस्थाओं को भर्ती के लिए गैर-अनुशंसित उम्मीदवारों की लॉगिन आईडी प्रदान करता है। इसके बाद प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन आयोग के पोर्टल का इस्तेमाल करके अपने स्वयं के खुद के जरिए से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दे पहले परीक्षाओं के उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी के वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से जारी की जाती थी। कोई भी पंजीकृत प्राइवेट कंपनियां या पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग पर यूपीएससी के वेबसाइट जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए केवल कॉर्पोरेट आईडेंटिफिकेशन नंबर की जरूरत पड़ती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews