UPSC Mains 2024: 20 सितंबर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, गाइडलाइंस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का खास ख्याल, देखें खबर 

20 सितंबर से यूपीएससी मेंस परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कुछ बातों का खास ख्याल जरूरी होता है।
upsc cse 2024

UPSC Mains 2024: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। परीक्षा 29 सितंबर को समाप्त होगी। ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक रहेगी। 20 सितंबर को सुबह की शिफ्ट में निबंध लेखन पेपर होगा। शाम की शिफ्ट में कोई पेपर नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार की मेंस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अगला चरण इंटरव्यू का होगा। आयोग ने मुख्य परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस जारी कर दी है। जिसका पालन अनिवार्य होगा।

एग्जाम में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें (What not to Carry)

उम्मीदवार परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन गैजेट, पेन ड्राइव, पेजर, स्मार्टवॉच, कैमरा, डिजिटल डिवाइस इत्यादि चीजों पर मनाही होगी। नोट्स और अन्य पाठ्य सामग्री की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई भी छात्र आपत्तिजनक चीजों के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपीएससी मेंस के लिए ड्रेस कोड (UPSC Mains Dress Code) 

उम्मीदवार आरामदायक और हल्के कपड़े पहन कर एग्जाम देने आए। गहने, हेवी वर्क एवं पॉकेट वाले कपड़े, भारी जुटे पहनने से बचें। पर्स और वॉलेट भी एग्जाम हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मेटल की चीजें पहनने से बचें, स्क्रीन के दौरान समस्या हो सकती है।

इन बातों का जरूर रखें ख्याल (UPSC Mains Exam Guidelines)

  • एंट्री से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। परेशानी से बचने के लिए 1 घंटे पहले वेन्यू पर पहुँचने की सलाह दी जाती है। यदि परीक्षा 9 बजे शुरू होने वाली है तो गेट 8:50 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे।
  • एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर रख लें। 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो भी रखें। पेन, पेंसिल, ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल, शार्पनर और इरेजर भी रख लें।
  • आन्सर लिखने से पहले प्रश्न पत्र पर दिए गए गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ें।
  • प्रश्न पत्र को देखकर टाइम प्लानिंग करें और उसी हिसाब से उत्तर लिखें।
  • आन्सर लिखने के बाद रीवाइज़ जरूर करें। कॉपी को साफ-सुथरा रखें। व्याकरण में गलतियाँ करने से बचें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews