UPSC Mains Result 2022: यूपीएससी ने जारी किए मेंस परीक्षा के रिजल्ट, जल्द होगा इंटरव्यू की तारीख का ऐलान, ऐसे करें चेक

UPSC Mains Result 2022: यूपीएससी ने जारी किए मेंस परीक्षा के रिजल्ट, जल्द होगा इंटरव्यू की तारीख का ऐलान, ऐसे करें चेक

UPSC Mains Result 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस प्रमुख परीक्षाओं के परिणाम आज यानि 6 दिसंबर 2022 को घोषित कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने मेंस की परीक्षा में भाग लिया था, वो ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर अपने रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउन्ड का सामना करना होगा। जिसकी तारीख की घोषणा यूपीएससी बहुत जल्द कर सकता है। आप संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाईट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

मेंस एग्जाम के बाद अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बताए गए एड्रैस पर उपस्थित होना होगा। इससे पहले ही आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इंटरव्यू के लिए दस्तावेजों को तैयार रखने की सूचना दे दी थी। इंटरव्यू का आयोजन  यूपीएससी के कार्यालय ढोलपुर हाउस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली-110069 में किया जाएगा। इसके आधार पर ही फाइनल रिजल्ट की घोषणा होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट upsc.gov.in या upsconline.nic.in  पर जाएं।
  • अब “Written Result Civil Service (Main) Examination,2022” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका रोल नंबर होगा।
  • यदि आप नाम और रोल नंबर इस लिस्ट में है तो आप पास हो गए है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews