
UPSC NDA NA 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जल्द ही नेशनल डिफेंस अकादेमी और नवल अकादेमी (यूपीएससी एनडीए एनए) का नोटिफिकेशन जारी करेगा। यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी एनडीए/एनए-1 और सीडीएस भर्ती परीक्षा की अधिसूचना 11 दिसंबर 2025 को जारी होगी। उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर पाएंगे।
यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा 13 अप्रैल को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। वहीं एनटीए-2 एग्जाम 14 सितंबर को होगी। अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
यूपीएससी एनडीए के लिए पात्रता (UPSC NDA Notification Date)
आवेदक की सीमा कम से कम 16.5 वर्ष और अधिकतम 19.5 वर्ष होनी चाहिए। कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। कक्षा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में गणित पेपर 300 और जीटीए पेपर 600 अंक का होगा। यूपीएससी एनडीए एग्जाम कुल 900 अंक का होगा। दोनों पेपर के लिए 2.5-2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे।
ऐसे करें आवेदन (Steps to Apply)
- सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें।
- पर्सनल डिटेल्स और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

