UPSC Recruitment 2021: 400 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 29 जून लास्ट डेट

UPSC

करियर, डेस्क रिपोर्ट। संघ लोक सेवा आयोग  (UPSC)ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) की परीक्षा 2 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी ने इस साल कुल 400 खाली पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवारों रजिस्‍ट्रेशन की आखरी तारीख 29 जून 2021 तक आवेदन कर सकते है।ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC ने अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: मोदी सरकार की किसानों को सौगात, खरीफ फसलों पर MSP बढ़ाई

यूपीएससी (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर उपलब्ध वार्षिक कैलेंडर 2021 के अनुसार, एनडीए और एनए परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर, 2021 को किया जाएगा। विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद, उम्मीदवार वैकेंसी डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन व अन्य पात्रता सहित आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यूपीएससी ने इस वर्ष कुल 400 रिक्तियों के लिए नोटिफिेकेशन जारी किया है।  यूपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल, upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना है और फिर विस्तृत फॉर्म भरना है। ऑनलाइन आवेदन के आखिरी दिन शाम 6 बजे तक ही फॉर्म भरे जा सकेंगे। 29 जून आवेदन के लिए आखिरी तारीख है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 8 संभागों में बारिश के आसार, एक हफ्ते बाद मानसून देगा दस्तक

आपको बता दे कि यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। साल 2021 की पहली परीक्षा का आयोजन हो चुका है। सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा इस वर्ष की दूसरी परीक्षा होगी। एनडीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगस्त के महीने में जारी किए जाने की संभावना है।

कुल पद

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 370 पद
  • नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) 30 पद
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी विंग : उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा के 10 + 2 पैटर्न या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा या कक्षा 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10 + 2 कैडेट प्रवेश योजना : उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा के 10 + 2 पैटर्न के भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

NDA2 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तिथि – 09 जून 2021
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 09 जून 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 29 जून 2021
यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा तिथि – 05 सितंबर 2021

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता- यूपीएससी एनडीए-2 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरुरी है। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

आवेदन शुल्क-सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘Whats New’ सेक्शन में जाएं।
  • आगे की टैब में “यूपीएससी एनडीए 2 2021 अधिसूचना” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के साथ ही भर्ती से संबंधी पेज ओपन होगा, जिसमें यूपीएससी एनडीए-2 2021 पंजीकरण पूरा करने के लिए विवरण दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पश्चात लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन भरे जाने के बाद शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिशन कर देवें।
  • भरे हुए आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews