UPSC Recruitment: यूपीएससी ने जारी की अधिसूचना, 250 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 जून तक करें आवेदन

upsc cse notification 2024

UPSC Recruitment: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। रिक्त पदों की संख्या 285 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानि 13 मई से शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून, 2023 है।

सीनियर फार्म मैनेजर के लिए 1, केबिन सेफ़्टी इंस्पेक्टर के लिए 20, मेडिकल ऑफिसर के लिए 234, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए 5, असिस्टेंट केमिस्ट के लिए 3, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के लिए 1, स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 के लिए 13, हेड लाइब्रेरीयन के लिए 1 , साइन्टिस्ट के लिए 7 पद रिक्त हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से आधिकारिक अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ लें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है। जिससे संबंधित जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को इन पदों के लिए पे मेट्रिक्स 10/11 के हिसाब से वेतन मिलेगा।

आवेदन करने के उम्मीदवारों को 200 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि अनुसूचित जाती/अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान यूपीआई/ डेबिट कार्ड (वीजा/रुपये/मास्टर)/नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews