UP Police Constable Result : इसी हफ्ते जारी होगा उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट! इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे, जानें नई अपडेट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी जल्द ही किया जाएगा। इससे पहले 2 नवंबर को फाइनल आंसर की जारी की गई थी।
police constable recruitment

UP Police Constable Result Update: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। परीक्षा के नतीजे इसी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।चुंकी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बीते दिनों बताया था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपचुनाव के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) पुलिस भर्ती परिणाम की घोषणा 21 से 23 नवंबर 2024 को कर सकता है।इसके बाद डीबीपीएसटी (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बॉडी प्रोफाइल स्क्रीनिंग टेस्ट) 28 नवंबर से शुरू और फिर रनिंग टेस्ट 15 दिसंबर 2024 के बाद से आयोजित किया जा सकता है।यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिये कुल 60244 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के सापेक्ष 15 गुणा अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।

अगस्त में हुई थी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा

बता दे कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इससे पहले, यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था, इसलिए दोबारा आयोजित की गई थी।बोर्ड की ओर से 2 नवंबर को फाइनल आंसर की जारी की गई थी और अब रिजल्ट का इंतजार है।

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें।
  • और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews