Vyapam Exam 2024 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, अब जून-जुलाई में होंगे ये एग्जाम, जानें नई डेट्स

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के मुताबिक, बी.एससी नर्सिंग 2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग 2024 और एमएससी नर्सिंग-2024 की परीक्षाएं अब 7 की बजाय 14 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।
cg vyapam

CG Vyapam Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लोकसभा चुनाव की वोटिंग की डेट और केन्द्रीय स्तर की परीक्षाओं के चलते छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 2024 होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में एक बार फिर संशोधन किया है। अभी आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य जानकारी नहीं दी गई है, जो बाद में जारी की जाएंगी।संभावना है कि लोकसभा चुनाव के चलते देरी से परीक्षा होने से परिणाम और काउंसिलिंग अगस्त और सितंबर महीने से हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर भी विजिट कर सकते है।

जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा?

  • छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अनुसार अन्य केंद्रीय स्तर की परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद पीएटी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यान), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्य विज्ञान में डिप्लोमा, प्री बी.ए.बी.एड.और प्री बी.एससी बी.एड. परीक्षाएं 9 जून 2024 को आयोजित की जाएंगी। इससे पहले यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होनी थी।
  • बी.एससी नर्सिंग 2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग 2024 और एम.एससी. नर्सिंग-2024 की परीक्षाएं 14 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएंगी। इससे पहले ये परीक्षा 07 जुलाई को निर्धारित की गई थी।
  • PET-2024, प्री-MCA-2024 और PPHT-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
  • PPT 2024, टीईटी-2024 पात्रता परीक्षा 23 जून 2024 को निर्धारित की गई है।
    प्री.बी.एड.-2024 और प्रीडीएलएड-2024 की परीक्षा 30 जून को आयोजित की जाएगी।

https://vyapam.cgstate.gov.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews