Vyapam Exam 2024 : राज्य पात्रता परीक्षा के लिए 9 जून तक आवेदन, जुलाई में एग्जाम, यहां जानें पूरी डिटेल्स

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के कार्यक्रम अनुसार ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2024 है। त्रुटि सुधार की सुविधा 10 जून से 12 जून तक रहेगी। परीक्षा 21 जुलाई 2024 को संभावित है।पात्रता परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी।
cg vyapam

CG SET Exam 2024 : छत्तीसगढ़ व्यापम के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम के पोर्टल पर 9 जून 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

जून तक आवेदन- त्रुटि सुधार, जुलाई में परीक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के कार्यक्रम अनुसार ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 13 मई और अंतिम तिथि 9 जून 2024 है। त्रुटि सुधार की सुविधा 10 जून से 12 जून तक रहेगी। परीक्षा 21 जुलाई 2024 को संभावित है।पात्रता परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी। पात्रता परीक्षा के संबंध में जानकारी व्यापम की वेबसाईट vyapam.cgstate.gov.in या https://vyapamaar.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

योग्यता और आवेदन शुल्क

  • छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का आयोजन 2 शिफ्टों में 21 जुलाई के दिन किया जा सकता है।पेपर वन की टाइमिंग है सुबह 10 से 11.15 बजे तक और पेपर टू की टाइमिंग है दोपहर में 2 बजे से शाम 4.15 मिनट तक रखी जा सकती है।
  • आवेदन करने के लिए स्टेट के कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है लेकिन दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 700 रुपये देने होंगे। कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। इसके समकक्ष डिग्री रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। पात्रता संबंधी अन्य डिटेल वेबसाइट पर दिए नोटिस पर चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मई 2024
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 9 जून 2024
  • आवेदन में करेक्शन करने की तिथि: 10 से 12 जून 2024
  • परीक्षा की तिथि: 21 जुलाई 2024

कैसे करें आवेदन

  • सीजी एसईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर आपको CG SET 2024 नाम का एप्लीकेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. यहां पहले आपको खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन कराएं और फिर बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें।जहां जो डिटेल मांगे जा रहे हों, वे सब भरें, साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाएं और इसे चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
  • फीस का पेमेंट करें और एक बार जब प्रोसेस पूरा हो जाए तो इस कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके रख लें.
  • इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं, ये आगे आपके काम आएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews