पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर कोलकाता पुलिस का बड़ा कदम, ट्रैफिक व्यवस्था बदली, इन वाहनों पर रोक

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस से दसवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नया निर्देश जारी किया है। तारीख एग्जाम के दौरान कोई असुविधा न हो। आइए जानें किन वाहनों पर कब प्रतिबंध होगा?
mp admission 2026

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा यानी कक्षा दसवीं बोर्ड एग्जाम (WB Board Exam 2026) की शुरुआत 2 फरवरी से होने वाली है। इसका समापन 12 फरवरी को होगा। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने नई गाइडलाइंस जारी की है।  मालवाहक वाहनों पर निर्धारित समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस माध्यमिक परीक्षा 2026 के केंद्रों के अंदर और आसपास गाड़ियों के ट्रैफिक को रेगुलेट करने का काम करेगी। जरूरत पड़ने पर वाहनों को डायवर्ट या रोका जा सकता है। 2, 3, 6, 7, 9, 10, 11 और 12 फरवरी को कोलकाता शहर के अंदर सभी तरीके के मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुबह 6:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक सीमित रहेगी। हालांकि नियम भांगड़ डिवीजन में लागू नहीं होगा।

इमरजेंसी गाड़ियों को छूट

इमरजेंसी गाड़ियां जैसे कि एलपीजी सिलेंडर वाले वाहन, पेट्रोलियम/तेल/लुब्रिकेंट, ऑक्सीजन, दूध, दवा, सब्जी, फल, मछली, वगैराह और सीएनजी ले जाने वाली गाड़ियों को इन तारीखों पर सुबह 8:00 बजे तक आवाजाही करने की इजाजत होगी। यह कदम बोर्ड परीक्षा के दौरान बाधा और असुविधा को रोकने के लिए उठाया गया है।

यहाँ देखें 10वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल 

  • 2 फरवरी, सोमवार- फर्स्ट लैंग्वेज
  • 3 फरवरी, मंगलवार- सेकंड लैंग्वेज
  • 6 फरवरी, शुक्रवार- इतिहास
  • 7 फरवरी, शनिवार- भूगोल
  • 9 फरवरी 2026, सोमवार- गणित
  • 10 फरवरी 2026, मंगलवार- फिजिकल साइंस
  • 11 फरवरी 2026, बुधवार- लाइफ साइंस
  • 12 फरवरी 2026, गुरुवार- ऑप्शनल इलेक्टिव सब्जेक्ट्स

फर्स्ट लैंग्वेज के सूची में बंगाली, इंग्लिश, गुजराती, हिंदी, मॉडर्न तिब्बती, नेपाली, ओड़िया, गुरुमुखी (पंजाबी), तेलुगू, तमिल, उर्दू और संथाली भाषा शामिल हैं। सेकंड लैंग्वेज में इंग्लिश या इसके अलावा फर्स्ट लैंग्वेज के तौर पर ऑफर की गई कोई भी चुन सकते हैं। यदि इंग्लिश फर्स्ट भाषा है, बंगाली या नेपाली दूसरी भाषा के तौर पर उम्मीदवार चुन सकते हैं।

परीक्षा सुबह 11:45 बजे से लेकर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। म्यूजिक वोकल एंड म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा 2 घंटे 45 मिनट तक आयोजित की जाएगी। वोकेशनल सब्जेक्ट के लिए उम्मीदवारों को एक घंटा 45 मिनट का समय दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews