पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पर बड़ी अपडेट, अहम नोटिस जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड 

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। संबंधित नोटिस WBCHSE ने जारी किया है। एग्जाम 12 फरवरी से शुरू होगा। एडमिट कार्ड की तारीख भी बदली गई है। 
CGBSE second exam 2026

AI Generated Image

पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकन्डेरी एजुकेशन (WBCHSE) ने उच्च माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 12वीं) को लेकर आधिकारिक वेबसाइट http://wbchse.wb.gov.in पर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एनुअल वर्किंग प्लान के मुताबिक एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2026 को जारी होने वाले थे। लेकिन अब  28 जनवरी 2026 को अलग-अलग कैंप के जरिए अधिकृत स्कूलों या वेन्यू को दिए जाएंगे। इस दिन सेमेस्टर 4 परीक्षा और सेमेस्टर 3 के सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। स्टूडेंट्स संबंधित स्कूलों प्रवेश पत्र प्राप्त कर पाएंगे।

उच्च माध्यमिक सेमेस्टर 4 और सेमेस्टर 3 सप्लीमेंट्री परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। सेमेस्टर 3 परीक्षा सुबह 9:50 बजे शुरू होगी। वहीं सेमेस्टर 3 सप्लीमेंट्री परीक्षा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। छात्रों को दिशानिर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश से पहले प्रवेश पत्र का सत्यापन किया जाएगा।

परीक्षा के लिए नई गाइडलाइंस

उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों और परीक्षा कर्मचारियों की रिपोर्टिंग टाइम में बदलाव किया गया है। सेमेस्टर 4, सेमेस्टर 3 पूरक परीक्षा और पुरानी प्रणाली के तहत एसएसस परीक्षा के सभी प्रश्न पत्रों की रिपोर्टिंग ऑपरेशन केंद्र प्रभारी और केंद्र सचिव द्वारा 7:30 बजे की जाएगी। वेन्यू सुपरवाइजर और काउंसिल नॉमिनी और स्टैटिक पुलिस कर्मियों को परीक्षा स्थल पर सुबह 7:45 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

निरीक्षकों को परीक्षा स्थल पर  सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा। छात्रों के लिए सेमेस्टर 4 की परीक्षा और पुराने सिस्टम के तहत एचएस परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे तय की गई है। सेमेस्टर 3 पूरक परीक्षाओं के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे है। छात्रों को सेमेस्टर 4 की खाली आंसर शीट और ओएमआर सुबह 10:00 बजे वितरित की जाएगी। वहीं सेमेस्टर 3 पूरक परीक्षा के लिए ओएमआर शीट और आंसर शीट दोपहर 12:50 बजे दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण 10 मिनट पहले किया जाएगा।

संस्कृत विषय के लिए नियम 

संस्कृत परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन भी 22 जनवरी को काउंसिल द्वारा जारी किया गया है। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के पार्ट 2 के मामले में शॉर्ट आंसर टाइप सवाल का सवाल नंबर 2 का जवाब किसी भी भाषा में दिया जा सकता है। स्टूडेंट अपनी पसंद के हिसाब से संस्कृत या बंगाली या इंग्लिश भाषा में उत्तर लिख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews