दूसरों की Handwriting पढ़कर भी कमा सकते हैं लाखों रूपए, बस करना होगा ये काम

आप दूसरों की हैंडराइटिंग पढ़कर भी अपना कैरियर बना सकते हैं। यह बहुत अच्छा करियर ऑप्शन होता है, जिसे ग्राफोलॉजिस्ट कहते हैं। आम भाषा में लोग Handwriting एक्सपर्ट के नाम से भी जानते हैं।
Handwriting Tips Jobs

Career Tips In Handwriting Profession : बहुत ही जल्द CBSE, ICSE और सभी राज्य के 10वीं और 12वीं के छात्रों की बोर्ड एक्जाम शुरू होने वाले हैं। जिसके लिए छात्रों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। स्टूडेंट को यह बात बखूबी पता है कि पढ़ाई के साथ-साथ एग्जाम में क्लियर और अट्रैक्टिव हैंडराइटिंग उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स दिलाने में मदद कर सकती है। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ सुंदर लिखावट की भी प्रैक्टिस जरूरी है। हालांकि, यह एक ऐसा स्टेज होता है, जहां से बच्चों को अपना करियर चुनना पड़ता है, लेकिन शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि हैंडराइटिंग की दुनिया में भी आप अपना सक्सेसफुल करियर बनाकर लाखों रुपये तक कमा सकते हैं।

जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने… आप दूसरों की हैंडराइटिंग पढ़कर भी अपना कैरियर बना सकते हैं। यह बहुत अच्छा करियर ऑप्शन होता है, जिसे ग्राफोलॉजिस्ट कहते हैं। आम भाषा में लोग हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के नाम से भी जानते हैं। आज हम आपको योग्यता, स्किल्स और इससे जुड़ी बाकी सारी जानकारी बारीकी से देंगे।

ऐसे बनाएं करियर (Handwriting)

सबसे पहले हम आपको बता दें कि अगर आप भी दूसरों की हैंडराइटिंग पढ़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बहुत से ऐसे संस्थान है, जहां हैंडराइटिंग विद्या को सीखाने के लिए शॉर्ट टर्म या डिप्लोमा कोर्स करवाया जाता है। दरअसल, आजकल इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

स्किल (Handwriting Career)

इस प्रोफेशन में करियर बनाने के लिए आपके अंदर साइकोलॉजिकल सेंस, अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, इंटेलिजेंस और छोटी-छोटी बातों को नोटिस करने की क्षमता होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, दूसरों की हैंडराइटिंग पढ़कर किसी भी मामले को एनालाइज करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रखता है। अगर आपके अंदर यह क्वालिटीज है, तो आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

सैलेरी (Salary)

इनकम की बात करें, तो यह आपके स्किल पर डिपेंड करता है। यदि आप इस प्रोफेशन में एक्सपर्ट हो चुके हैं, तो आप हर घंटे 500 रुपये तक भी कमा सकते हैं। शुरुआत दिनों में एक ग्राफोलॉजिस्ट 20-40 हजार रुपये तक हर महीने कमा सकता है, बाकी आप अपनी स्किल्स जितनी जल्दी डेवलप करेंगे, उतना ही आपका इनकम सोर्स डेवलप हो जाएगा। इससे आप लाखों रुपये तक कमा सकते हैं।

रोल (Work)

अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ग्राफोलॉजिस्ट करता क्या है। दरअसल, ग्राफोलॉजिस्ट किसी भी व्यक्ति की हैंडराइटिंग को बहुत ही बारीकी से अध्ययन करता है। इसके अंतर्गत, सिग्नेचर, स्टाइल, शब्दों के लिखने का तरीका, इसके बीच का गैप, आदि का आकलन बहुत ही बारीकी और स्पष्टा से करता है। कई बार फॉरेंसिक डिपार्टमेंट, पुलिस विभाग सहित अन्य कई सरकारी कामकाज में केस सॉल्व करने के लिए भी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स को हायर किया जाता है।

यहां से करें कोर्स (Course)

संस्थान शहर
हैंडराइटिंग एनालिस्ट ऑफ इंडिया विशाखापट्टनम
इंटरनेशनल ग्राफोलॉजिकल रिसर्च सेंटर बैंगलोर
हैंडराइटिंग इंस्टीट्यूट इंडिया बैंगलोर
इंस्टीट्यूट ऑफ ग्राफोलॉजिकल रिसर्च मुंबई
वर्ल्ड स्कूल ऑफ हैंडराइटिंग मुंबई
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews