छतरपुर में पूर्व CMHO और जिला अस्पताल की डॉक्टर सहित 16 पॉजिटिव

छतरपुर में पूर्व CMHO और जिला अस्पताल की डॉक्टर सहित 16 पॉजिटिव

छतरपुर/संजय अवस्थी

छतरपुर जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें पूर्व सीएमएचओ और जिला अस्पताल में पदस्थ एक महिला डॉक्टर सहित अन्य मरीज संक्रमित पाए गए हैं।छतरपुर शहर के 4, नौगांव के 6, हरपालपुर के 2, खजुराहो के 2 और महाराजपुर के 2 मामले सामने आए हैं।

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मामलों का ग्राफ बढ़ रहा है। शनिवार को सागर से आई रिपोर्ट में 16 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनमें पूर्व सीएमएचओ और जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर भी शामिल है। इन्हीं के साथ 14 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जिसके बाद प्रशासन ने इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तलाशनी शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews