Chhatarpur News: शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को तोहफे में मिला देशी कट्टा, देवर ने स्टेटस लगाकर दी बधाई, पुलिस ने कार्रवाई की कही बात

chhatarpur police

Chhatarpur News:  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नई नवेली दुल्हन को शादी में मिला गिफ्ट जिले सहित आसपास के इलाके में सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं पुलिस भी इसको लेकर घन चक्कर बनी हुई है। दरअसल, एक युवक ने नई नवेली दुल्हन को गिफ्ट में अवैध देशी कट्टा दिया है, जिसके बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Chhatarpur

स्टेटस पर लगाकर दी बधाई

पूरा मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के कतरवारा गांव का है। जहां पर देवर ने अपनी नई नवेली भाभी को शादी में गिफ्ट के तौर पर अवैध देशी कट्टा दिया। वहीं कट्टे को देते हुए युवक ने फोटो भी खिंचवाया। वहीं फोटो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर स्टेटस पर लगाकर बधाई भी दी गई। जिसके बाद फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वहीं जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे के अधिकारियों ने बड़ी गंभीरता से लिया। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Chhatarpur[dgv_vimeo_video id=”922850229″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews