बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के भाई को मिली जमानत, 25 हजार के मुचलके पर छोड़ा

बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के भाई को मिली जमानत, 25 हजार के मुचलके पर छोड़ा

Chhatarpur Bageshwar Dham Maharaj Dhirendra Shastri’s brother got bail :  बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई सालिगराम गर्ग और उसके साथी राजाराम तिवारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है , पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोनों को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से दोनों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।

कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर दी जमानत 

न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह (विशेष न्यायाधीश, SC,ST एक्ट) ने दी दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया , आपको बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस द्वारा पेश करने के करीब 4 घंटे के बाद न्यायालय ने सालिगराम गर्ग और साथी राजाराम तिवारी की जमानत 25 – 25 हजार के मुचलके पर मंजूर कर ली।

दलित की शादी में किया था हंगामा 

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सगे भाई सालिगराम गर्ग ने पिछले दिनों गढ़ा में दलित की शादी में जमकर तांडव मचाया था, सालिगराम गर्ग ने शादी में न केवल लोगों से मारपीट की बल्कि गोली चलाकर दहशत भी फैला दी थी। पुलिस ने सालिगराम गर्ग और राजाराम तिवारी के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 427, 336, 25- 27 आर्म्स एक्ट, एवं 3(1) द, 3(1) ध, 3(2), में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहाँ से दोनों को आज  जमानत मिल गई ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews