छतरपुर के अजयपार धाम में दानपेटी की राशि पर विवाद, संचालक का कहना साधना यात्रा में हुआ खर्च

छतरपुर के कैंडी गांव में मौजूद अजयपार धाम इस समय चर्चा में है। यहां दानपेटी की राशि को लेकर वाद विवाद चल रहा है। जिस पर संचालक का बयान सामने आया है।
Chhatarpur

छतरपुर के कैंडी गांव में स्थित अजयपार धाम में चढ़ावे को लेकर बाबा और उनके सेवादारों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। दरअसल धाम की दान पेटी से 25000 रुपए गायब होने के विवाद के बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें चढ़ावे की राशि को लेकर बहसबाजी देखने को मिल रही थी। अब वीडियो वायरल होने के बाद अजयपार धाम के संचालक करण कुशवाह उर्फ भगत जी का बयान सामने आया है। उन्होंने गबन के आरोपों से इनकार किया है।

अजयपार धाम संचालक का क्या कहना

इस मामले में भगत जी का कहना है कि उनका कहना है कि साधना यात्रा के दौरान 15 हजार रुपए पेट्रोल और अन्य चीजों में खर्च हुए हैं। वहीं रुपए उनके सेवादारों के भोजन, रहने और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए गए हैं।

वायरल वीडियो को भगत जी ने भ्रम फैलाने की कोशिश बताया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वीडियो में जो बातचीत हो रही है वह सही है लेकिन उसे आधी अधूरी जानकारी के साथ पेश किया जा रहा है। वो ये कहते दिखाई दिए कि मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

धाम में लगता है दरबार

बता दें कि कैंडी गांव में अजयपार धाम में भगत जी रोजाना दरबार लगाते हैं। बागेश्वर धाम की तर्ज पर लगने वाले इस धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां विविध बीमारियों और समस्याओं का समाधान होने का दावा किया जाता है। अब दानपेटी राशि को लेकर सामने आए की वजह से धाम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहा है।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews