आन्या ​ने फिर किया जिले को गौरवा​न्वित, रोल बॉल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश की टीम में हुआ चयन

आन्या ​ने फिर किया जिले को गौरवा​न्वित, रोल बॉल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश की टीम में हुआ चयन

Chhatarpur News:  जिले में पदस्थ रहे खनिज निरीक्षक डॉ. अजय मिश्रा और प्रियंवदा मिश्रा की पुत्री कु. आन्या मिश्रा (Anya Mishra) ने छतरपुर शहर को एक बार फिर गौनावा​न्वित किया है। दरअसल, आन्या को राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर शहरवासियों सहित मिश्रा परिवार के शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रे​षित की हैं।

अब चेन्नई में आन्या दिखायेंगी अपना हुनर

उल्लेखनीय है कि आन्या मिश्रा रोल बॉल के साथ-साथ स्​केटिंग खेल में भी माहिर हैं। उक्त प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के सतना जिले में आयोजित की गई। जहां उन्होंने रोल बॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके हुनर को देखते हुए आन्य का चयन मध्यप्रदेश की टीम में किया गया है। आने वाले दिनों में चेन्नई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनित की गई मध्यप्रदेश की टीम से आन्या अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

माता-पिता और स्पोर्ट्स टीचर को दिया सफलता का श्रेय

बता दें कि विगत वर्ष नवंबर महीने में विशाखापट्टनम में संपन्न हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने मध्यप्रदेश की टीम से हिस्सा लिया था। आन्या छतरपुर के डीपीएस प​ब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ स्पोर्ट्स टीचर पूजा को दिया है।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews