Chhatarpur News : जमीन के विवाद में दो मुस्लिम समुदाय परिवारों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत 3 घायल

Chhatarpur News : जमीन के विवाद में दो मुस्लिम समुदाय परिवारों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत 3 घायल

Chhatarpur News : छतरपुर जिले के बिजाबर थाना क्षेत्र गवालियर गंज मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 3 लोग घायल हो गए। मृत युवक का नाम अमजद उर्फ कल्लू बताया जा रहा है। घटना सोमवार दोपहर की है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में करवाया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजनों ने चक्का जाम कर दिया है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बिजावर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 ग्वालियर गंज मुहल्ले में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद इमाम बाड़े की जमीन को लेकर था। और इसका प्रकरण न्यायालय में भी चल रहा था जिसमें एक पक्ष जमीन का केस जीत गया था और वह कुछ निर्माण कार्य करा रहा था तभी हाथों में हथियार लेकर कुछ लोग आए जिनका नाम इम्तियाज़, मंगू, फरीद वेग आए और गोली चलानी शुरू कर दी गोली दूसरे पक्ष के अमजद खान उर्फ कल्लू खान के सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने नगर के चौराहे पर शव रख कर जाम लगा दिया और मौके पर एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल एवं पुलिस के कुछ अधिकारी मौके पर मौजूद है और परिवार के लोगों को समझा कर जाम खुलावने की कोशिश कर रही है।

वही इस पूरे मामले में एसपी अमित सांघी का कहना है कि एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है और जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनको गिरफ्तार कर लिया गया है ।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”850249034″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews