Chhatarpur News : दलित के चेहरे पर फेंका मैला, मामला दर्ज

jabalpur

Chhatarpur News : सीधी जिले में आदिवासी के मुंह पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करने का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि छतरपुर जिले में एक ऐसा ही मामला सुनने में आया है। जहां महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिकौरा में शनिवार को एक पटेल समाज के व्यक्ति ने दलित के चेहरे पर मैला फेंक दिया। दलित की रिपोर्ट पर महाराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

बताया गया है कि बिकौरा में दो-तीन मजदूरों के बीच एक दूसरे के कपड़े खराब करने का सिलसिला चल रहा था। पहले एक पाल समाज के व्यक्ति ने रामकृपाल पटेल पर कीचड़ फेंक दिया इसके बाद रामकृपाल पटेल ने पाल समाज के व्यक्ति पर मिक्चर मशीन का ग्रीस लगा दिया और इसी बीच बात आगे बढ़ गई। जिसके बाद रामकुमार पटेल ने गुस्से में आकर देशराज अहिरवार चेहरे पर मैला फेंक दिया।

[dgv_vimeo_video id=”847609981″]

मामला इतना अधिक बढ़ा कि बात थाने तक पहुंच गई और महाराजपुर थाना पुलिस ने देशराज अहिरवार की रिपोर्ट पर रामकृपाल पटेल के खिलाफ धारा 294, 506 तथा हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर है।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”847610193″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews