चेकिंग के लिए गाड़ी रोके जाने पर भड़के विधायक आलोक चतुर्वेदी, पुलिस को सुना दी खरी-खोटी, देखें वीडियो

चेकिंग के लिए गाड़ी रोके जाने पर भड़के विधायक आलोक चतुर्वेदी, पुलिस को सुना दी खरी-खोटी, देखें वीडियो

Chhatarpur News: एक बार फिर विधायक आलोक चतुर्वेदी (MLA Alok Chaturvedi) सुर्खियों में हैं। छतरपुर शहर के ओरछा थाना के अंतर्गत नौगाँव रोड पर पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए वाहन रोके जाने पर विधायक भड़क उठे और पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुना दी। घटना से संबंधित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चतुर्वेदी के तेवर देखे जा सकते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”842756085″]

ये है मामला

दरअसल, बुधवार शाम को छतरपुर शहर के ओरछा थाना अंतर्गत नौगांव रोड पर पुलिस की वाहन चेकिंग लगी हुई थी। इसी दौरान विधायक आलोक चतुर्वेदी वहां से गुजर रहे थे, पुलिसकर्मियों ने चेकिंग में उनकी गाड़ी रोक ली।जिसके बाद विधायक अपनी गाड़ी से उतर कर पुलिस पर भड़क उठे और वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों को खूब भला-बुरा कह डाला। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से यह कह रहे हैं कि,” पहले भी एक बार तुम लोग तमाशा कर चुके हो तुम लोगों को गाड़ी समझ में नहीं आती क्या? बुलाओ अपने टीआई को”
[dgv_vimeo_video id=”842756410″]
[dgv_vimeo_video id=”842756683″]

इससे पहले भी पुलिस से हो चुकी है झड़प

जानकारी के लिए बता दें आलोक चतुर्वेदी छतरपुर शहर से कांग्रेस के विधायक हैं। इससे पहले भी बड़ामलहरा उपचुनाव के दौरान ही उनकी पुलिस से झड़प हो चुकी है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews