
Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई है बताया जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन राष्ट्रीय पक्षियों की मौत हुई है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को दी मगर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी घटनस्थल पर वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि जिले के राजनगर क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है जिसके चलते यहां पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर पाए जाते हैं और आपको बता दें मौसम की खराबी के चलते तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जिस कारण से लगभग आधा दर्जन राष्ट्रीय पक्षियों की मौत हो गई है किसानों ने बताया कि उनके खेतों में मृत अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मृत पड़े मिले तो उन्होंने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों वन विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
[dgv_vimeo_video id=”918860976″]
[dgv_vimeo_video id=”918860724″]
राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नांद निवासी नितेश यादव ने बताया कि उनके यहां पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हुई है सूचना देने के बाद भी मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं आया है, छतरपुर जिले में दो दिनों से लगातार मौसम खराब है और ओलावृष्टि हो रही है। जिसकी वजह से फसलों में नुकसान हो रहा है इसके अलावा अब पक्षियों और जीव जंतुओं की भी मौत हो रही है।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”918860817″]
