Chhatarpur News : 4 महीने से नर्मदा अस्पताल के स्टाफ को नहीं मिला वेतन

Chhatarpur News : 4 महीने से नर्मदा अस्पताल के स्टाफ को नहीं मिला वेतन

Chhatarpur News : छतरपुर जिले के नर्मदा अस्पतााल का स्टाफ इन दिनों वेतन न मिलने के कारण बेहद परेशान हैं। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें पिछले लगभग 4 माह से वेतन नहीं मिला है और ऐसे में उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को नर्मदा अस्पताल के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को इस आशय का ज्ञापन सौंपकर उनकी रुकी हुई वेतन दिलाने की मांग की है।

नर्मदा अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि नर्मदा अस्पताल की छतरपुर शाखा के 60 से 70 कर्मचारियों को पिछले करीब 4 माह से वेतन नहीं मिला है जिस कारण से सभी कर्मचारी परेशान है। पुष्पेन्द्र ने बतया कि नर्मदा अस्पताल का आधा प्रबंधन भोपाल का है और आधा छतरपुर का। जब कर्मचारियों ने छतरपुर प्रबंधन के नरेन्द्र सोलंकी और अशोक दी​क्षित से बात की तो उनके द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया, उल्टा यह कहकर कर्मचारियों को भगा दिया गया कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। अब कर्मचारियों को यह चिंता है कि उनका पैसा मिलेगा भी या नहीं। बहरहाल कर्मचारियों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अपना वेतन दिलाने की मांग रखी है। छतरपुर नर्मदा अस्पताल के स्टाफ ने वेतन न मिलने के कारण काम करना भी बंद कर दिया है।

चुनाव की तैयारी में जुटे नर्मदा अस्पताल के ऑनर

छतरपुर नर्मदा अस्पताल के कर्मचारी पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि नर्मदा अस्पताल के ऑनर राजेश शर्मा इन दिनों भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी मिली है कि चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे राजेश शर्मा ने चुनाव के लिए फंड जमा करने की मंशा से जानबूझकर अपने अस्पतालों के स्टाफ की वेतन रुकवा दी है। उनके इसी निजी स्वार्थ के चलते सैकड़ों कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हो रहे हैं।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861330765″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews