
Chhatarpur News : छतरपुर जिले में यात्री बस में बदमाशों के द्वारा लूट के उद्देश्य से तोड़फोड़ एवं हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है, घटना जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संत तलैया गांव के समीप की है यात्री बस पवई से गुड़गांव जा रहे थे तभी इसी दौरान बदमाशों के द्वारा बस को रोककर तोड़फोड़ की गई एवं हवाई फायरिंग करके बस स्टॉप के साथ मारपीट की गई है इसी घटना का मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जानकारी लगने पर किशनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया और एक आरोपी को अवैध हथियार कट्टा सहित पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
यह है मामला
पूरी घटना को लेकर पीड़ित योगेश का कहना है कि रास्ते में नारियल फोड़ने को लेकर बस रोकी उसके बाद अचानक हवाई फायरिंग और तोड़फोड़ शुरू हो गई और ग्रामीणों की मदद से उनको बचाया गया है और जो आरोपी हैं उनका बस संचालक से कोई पुराना विवाद है जिसको लेकर यह तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की गई है।

वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”841239599″]
