नशे के खिलाफ छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान महाराजपुर-गढ़ीमलहरा रोड पर 3 किलोग्राम से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Chhatarpur News

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान महाराजपुर-गढ़ीमलहरा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 3 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को गढ़ीमलहरा-महाराजपुर रोड पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप के पास संदिग्धों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। मोटरसाइकिल पर रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 3 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों पर किया मामला दर्ज

बताा दें​ कि पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनकी पहचान की है। पुलिस ने प्रकाश रैकवार, निवासी ग्राम कुसमा और रावसाहब बुंदेला, निवासी ग्राम कुत्तमा के खिलाफ थाना महाराजपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रकाश रैकवार के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 4 अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपी रावसाहब बुंदेला के खिलाफ दहेज प्रतिबंध अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 3 मामले दर्ज हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews