छतरपुर- कोरोना से जंग हारे एसडीएम संतोष चंदेल, हैदराबाद में निधन

छतरपुर- कोरोना से जंग हारे एसडीएम संतोष चंदेल, हैदराबाद में निधन

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर एसडीएम संतोष कुमार चंदेल अंतत: कोरोना से जंग हार गए। उन्होंने गुरुवार की शाम को हैदराबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मध्य प्रदेश में 12762 नए केस और 95 की मौत, कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया

संतोष कुमार चंदेल कोरोनाकाल में ड्यूटी करते हुए संक्रमित हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी जिस कारण से हैदराबाद से डॉक्टरों का एक दल सरकारी प्लेन से जबलपुर पहुंचा और उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें सरकारी विमान से ही हैदराबाद ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक प्रशासनिक अधिकारी के कोरोना से जंग हारने पर जिले में शोक देखने को मिला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews