छतरपुर में मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को चिकन खिलाने का वीडियो वायरल, भड़के स्थानीय लोग, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर के चंदला क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति को कथित तौर पर चिकन खिलाने और वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Chhatarpur

छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दृष्टिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति को कथित तौर पर मांसाहार खिलाने का वीडियो सामने आया है। व्यक्ति को केवल चिकन खिलाया ही नहीं गया बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वायरल हुआ वीडियो

चंदला क्षेत्र के भवानीपुर में रहने वाले तुलसीदास द्विवेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के बारे में लोगों का कहना है कि स्थानीय यूट्यूबर भारचंद अहिरवार ने उन्हें चिकन खिलाया और फिर वीडियो भी वायरल किया।

सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने चंदला थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति का फायदा उठाकर वीडियो बनाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया से हटाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

भगवानदास का आरोपों से इनकार

इस मामले में भगवानदास ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास दो दिन से भूखे थे और उन्होंने सब्जी चिकन बनाया था। तुलसीदास ने खुद ही इसे खाने की बात कही थी। किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।

पुलिस का क्या कहना

इस मामले में छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। अब तक कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो तथ्यों की जांच करने के बाद नियम अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews