छतरपुर के एसडीओपी की हार्ट अटैक से मौत

छतरपुर के एसडीओपी की हार्ट अटैक से मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में पदस्थ पुलिस एसडीओपी एमपी मारावी का शुक्रवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि वे कुछ दिनों से बीमार  चल रहे थे। मौत की खबर सुनकर पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। साथ ही अधिकारियों का जमावड़ा लगने लगा है। शव को छतरपुर ले जाया जा रहा है जहां सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews