
छतरपुर, संजय अवस्थी। कार्य में लापरवाही करने पर कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने एसडीएम लवकुशनगर अविनाश रावत को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के प्रतिवेदन पर एसडीएम लवकुशनगर पर कार्यवाही की गई है। वहीं राजनगर एसडीएम डीपी द्विवेदी के कोरोना पॉजिटिव होने पर राजनगर के कलेक्टर ने पीयूष भट्ट को एडिशनल चार्ज दिया है।लवकुशनगर का एडिशनल चार्ज विनय द्विवेदी को दिया गया है।
कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अविनाश रावत अनुविभागीय अधिकारी राजनगर, जिला छतरपुर द्वारा अपनो कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरते जाने, अवकाश स्वीकृत कराए बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।


पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

