सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, सीएमओ ने जारी कर दिया धमकी भरा नोटिस, मचा बवाल

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, सीएमओ ने जारी कर दिया धमकी भरा नोटिस, मचा बवाल

छतरपुर, संजय अवस्थी| छतरपुर (Chhatarpur) के बकस्वाहा मे एक युवक को सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) मे शिकायत करना महंगा पड गया| शिकायत करने पर नगरपरिषद सीएमओ (CMO) लखन पाठक ने तुगलकी फरमान जारी कर शिकायतकर्ता दौलत विजय माली को अतिक्रमण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन से 24 घंटे के अंदर वापस लेने की धमकी देते हुये ऐसा न करने पर उनके खिलाफ थाने मे एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने का नोटिस जारी कर दिया|

जब सी एम ओ के इस पत्र पर हंगामा मचा, तो सीएमओ दिनभर नगरपरिषद कार्यालय में नहीं आये| वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ आसामाजिक लोगो ने उनके घर की गली मे बीम लगाकर दरवाजा रख दिया है, जिसकी शिकायत उन्होने पहले सीएमओ से की| जब उन्होने कारवाई नहीं की तो उन्होने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन मे कर दी|

शिकायतकर्ता को धमकी भरा पत्र सीएमओ द्वारा करने पर बकस्वाहा नगरपरिषद के प्रशासक एसडीएम ने गंभीरता से लिया है| उन्होने इस नोटिस को गलत बताते हुये इसे सीएमओ की गलती माना और उन्होने इस नोटिस पर शोकाज लेटर जारी करने की बात कही है| वही नोटिस पर हंगामा मचने पर सीएमओ लखन पाठक ने शाम को संशोधित पत्र जारी कर अपनी भूल स्वीकार कर ली ।

बाद में जारी किया संशोधित नोटिस

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews