कांग्रेस नेता चरण यादव की अग्रिम जमानत निरस्त, गिरफ्तारी पर है 10 हजार रूपए का इनाम

कांग्रेस नेता चरण यादव की अग्रिम जमानत निरस्त, गिरफ्तारी पर है 10 हजार रूपए का इनाम

छतरपुर, संजय अवस्थी| Chhatarpur News बड़ामलहरा विधानसभा के उपचुनाव (Byelection) के दौरान भगवां थाना पुलिस के साथ अभद्रता करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में फरार चल रहे 10 हजार रूपए के इनामी कांग्रेस नेता चरण सिंह यादव (Charan Singh Yadav) की अग्रिम जमानत (Bail) का आवेदन निरस्त हो गया है।

शुक्रवार को उनके वकील के द्वारा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बिजावर की अदालत में अग्रिम जमानत का आवेदन लगाया गया था जिसे अदालत ने निरस्त कर दिया। चरण सिंह यादव पर धारा 147, 353, 294, 186, 506 आईपीसी के तहत 29 और 30 अक्टूबर की दरम्यानी रात भगवां थाना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था।

30 अक्टूबर की सुबह पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा (SP Sachin Sharma) ने चरण सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं चरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए एएसपी समीर सौरभ के नेतृत्व में एक 14 सदस्यीय टीम भी गठित की गई है जो उनकी तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews