Chhatarpur News: बारात के पहले दलित दूल्हे की रास निकलने को लेकर हुआ विवाद, यादव समाज के लोगों ने किया पथराव

mp police

Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां यादव समाज के लोगों द्वारा बारात के पहले दलित दूल्हा रितेश अहिरवार की रास निकलने पर पथराव किया गया। जिसमें घोड़े पर सवार दूल्हे को चोट भी आई है। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

दरअसल, मामला बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरई का है। इसके अलावा, यादव समाज के लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया है। जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एसपी और एएसपी की मौजूदगी में बारात सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना हुई। साथ ही, 2 थाना प्रभारियों की 15 सदस्यीय टीम के साथ बारात के लिए रवाना की गई ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो।

हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज

वहीं, पुलिस ने 20 आरोपी के खिलाफ नामजद एवं 30 अन्य शामिल लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज किया है। बता दें कि फरियादी ने FIR दर्ज करवाई है। इसके साथ ही, पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के मामले में बलवा हरिजन एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

[dgv_vimeo_video id=”833544709″]

[dgv_vimeo_video id=”833544793″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews