बिजावर में खुलेगा बिजली कंपनी का संभागीय कार्यालय, विधायक ने की थी सीएम से मांग

बिजावर में खुलेगा बिजली कंपनी का संभागीय कार्यालय, विधायक ने की थी सीएम से मांग

छतरपुर, संजय अवस्थी। बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू की एक और पहल क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है। बिजली समस्या से जूझने वाले बिजावर क्षेत्र को अब एक संभाग कार्यालय की सौगात मिलने जा रही है। बिजावर में खुलने वाले संभागीय कार्यालय के माध्यम से 6 विद्युत वितरण केन्द्रों की व्यवस्थाएं इसी कार्यालय द्वारा संचालित होंगी, जिससे किसानों को होने वाली दिक्कतों का निदान होगा तो वहीं ट्रांसफार्मर संबंधी दिक्कतें भी सुलझाईं जा सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि विधायक बबलू शुक्ला ने 17 जुलाई 20 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट करते हुए उन्हें एक मांग पत्र सौंपा था। इस मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने बिजावर में संभागीय कार्यालय खोलने की मांग रखी थी। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने कंपनी को दिशा निर्देश जारी किए। अब मप्रपूक्षे विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने 20 जनवरी 21 को बिजावर में खुलने जा रहे संभागीय कार्यालय के सृजन का ऐलान कर दिया है। इस संभागीय कार्यालय में डिवीजन इंजीनियर, एई और जेई सहित कई अधिकारी बैठेंगे। संभागीय कार्यालय के माध्यम से बिजावर, सटई, गुलगंज, घुवारा, बक्स्वाहा और बड़ामलहरा के 6 विद्युत वितरण केन्द्र संचालित किए जाएंगे। बिजावर विधायक ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विद्युत वितरण कंपनी का आभार जताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews