VIDEO VIRAL: महिला पुलिस ने मार्कर से मजदूर के माथे पर लिखा-“मुझसे दूर रहना”

VIDEO VIRAL: महिला पुलिस ने मार्कर से मजदूर के माथे पर लिखा-“मुझसे दूर रहना”

छतरपुर।
कोरोना के कारण देशव्यापी लॉक डाउन के चलते महानगरों में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोग बड़ी संख्या में वापस अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में कही प्रशासन उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद कर रहा है तो कही पुलिस उनके साथ अमानवीय व्यव्हार कर रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आया है, जहां इंसानियत की हदें पार करते हुए महिला पुलिसकर्मी ने एक मजदूर के माथे पर मार्कर पेन लिख दिया कि मैंने लॉक डाउन का उल्लंघन किया, मुझसे दूर रहना।

मिली जानकारी के अनुसार, यह गौरिहार थाना के चंद्रपुरा का मामला है। ये मजदूर उत्तर प्रदेश से छतरपुर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी मजदूर के माथे पर मध्यप्रदेश पुलिस ने लिख दिया लॉकडाउन का उलंघन किया मुझसे दूर रहना।महिला सब इंस्पेक्टर अमिता अग्निहोत्री पर यह लिखने का आरोप है।बताया जा रहा है वे गौरिहार थाना में महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews