लोधी के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व राज्यमंत्री ललिता यादव ने दिखाए तीखे तेवर

लोधी के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व राज्यमंत्री ललिता यादव ने दिखाए तीखे तेवर

छतरपुर| संजय अवस्थी| जिले की बड़ामलहरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradyumna Singh Lodhi) के बीजेपी (BJP) में शामिल होने पर पूर्व राज्यमंत्री ललिता यादव (Lalita Yadav) ने तीखे तेवर दिखाए है| कांग्रेस पर तंज कसते हुए ललिता यादव ने कहा कांग्रेस में रहकर सभी विधायकों ने खूब रेत का अवैध कारोबार किया था, अब बीजेपी में रहकर चाहे कोई भी पदाधिकारी हो या कोई भी जनप्रतिनिधि या किसी का जीजा हो या साला यदि रेत का अवैध खनन जारी रहा तो विरोध करुँगी|

प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को भोपाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया| इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। प्रद्युम्न ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर पूर्व राज्यमंत्री ललिता यादव ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा बीजेपी में शामिल होने के बाद लोधी को ह्रदय परिवर्तन करना ही होगा|

गौरतलब है कि बड़ामलहरा से ललिता यादव भाजपा प्रत्याशी थी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी ने बीजेपी प्रत्यासी को हरा कर चुनाव जीता था, बड़ामलहरा यादव और लोधी बाहुल्य विधानसभा है। 2003 में पहली बार उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं, तब वे बड़ा मलहरा सीट से ही विधायक चुनी गईं थीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews