MP में भीषण सड़क हादसा, कार से भिड़ी 3 बाइक, 4 बच्चों समेत 8 की दर्दनाक मौत

MP में भीषण सड़क हादसा, कार से भिड़ी 3 बाइक, 4 बच्चों समेत 8 की दर्दनाक मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बड़ी खबर मिल रही है। यहां आज सोमवार दोपहर में एक स्कॉर्पियो और तीन मोटर साइकिल आपस में टकरा गई ।इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि गाडियों के परखच्चे उड गए ।

जानकारी के अनुसार, घटना बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में पन्ना रोड पर जखीरा टेक मंदिर के पास हुई है।बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक काफी स्पीड में था। वहीं एक साथ तीन बाइक स्कार्पियो से टकरा गई। गंभीर चोट लगने से 4 बच्चे सहित 2 महिला और दो अन्य की दर्दनाक मौत हो गई।  स्कॉर्पियो गाड़ी पन्ना की तरफ जा रही थी जबकि पन्ना की ओर से आने वाली तीन मोटरसाइकिल स्कॉर्पियो में सामने से आकर टकरा गई और भयानक सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ना सिर्फ गाड़ी के परखच्चे उड़ गए  बल्कि इस हादसे में एक बच्ची का सर भी उसके धड से अलग हो गया । हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और तीन बाइक को टक्कर मारने के बाद वो सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना में मरने वालों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। जिसने भी इस घटना को देखा उसका रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर लाशें पड़ी हुई थीं, किसी तरह शवों को उठाकर पीएम के लिए भेजा गया। बाइक भी टक्कर से चकनाचूर हो गईं।वहीं मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। अभी इस दुर्घटना की पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।

शिवराज-कमलनाथ ने जताया दुख
इस हादसे पर सीएम शिवराज ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि छतरपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनके इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश के छतरपुर ज़िले के पन्ना रोड पर एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत की दुःखद जानकारी मिली।पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदनाएँ। सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews