बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र में लगातार जारी है रेत का अवैध उत्खनन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र में लगातार जारी है रेत का अवैध उत्खनन

छतरपुर, संजय अवस्थी| खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) के संसदीय क्षेत्र लवकुश नगर अनुभाग के गोयरा थाना में खुलेआम रेत माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन (Illegal Sand Mining) किया जा रहा है| ताजा तस्वीरें गोयरा थाना क्षेत्र की केन नदी की हैं, जहां पर रेत माफियाओं द्वारा पर्यावरण के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए नदी से नदी का सीना छलनी करते हुए लिफ्टरो से रेत निकाली जा रही है|

यह रेत आंनददेश्वर कंपनी द्वारा जिसे रेत का जिले का ठेका मिला हुआ है वह प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ से लगातार नदी का सीना छलनी करते हुए लिफ्टरो से रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं| तस्वीर सब बयां कर रही हैं कि किस तरीके से रेत माफिया स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर हावी हैं| लिफ्टरो से रेत निकालने के नियम ना होते हुए भी यह तस्वीर दिखाती है की रेत माफिया के सामने स्थानीय पुलिस और प्रशासन बौना साबित हो रहा है| जिस से लगातार इस क्षेत्र में रेत का अवैध खनन लिफ्टरो के माध्यम से और निजी भूमि से भी किया जा रहा है|

स्थानीय पुलिस की तो इस समय बल्ले बल्ले नजर आ रही है, क्योंकि लगातार इस कंपनी द्वारा अवैध खनन के लिए पेटी पर या कहे ठेके पर रेत माफियाओं को अलग-अलग जगह से उत्खनन की परमिशन दी गई है,लेकिन मजाल है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन के इनके खिलाफ कोई कार्यवाही करें,बल्कि इनकी संलिप्तता जग जाहिर है, कमलनाथ सरकार में ठेकेदार द्वारा यह ठेका लिया गया था लेकिन अब बीजेपी सरकार में भी अवैध खनन जोरों पर किया जा रहा है,देखना यह होगा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के क्षेत्र में इस तरह से हो रहे अवैध उत्खनन से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे है की जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र में ही अवैध रेत माफिया सक्रिय हैं और पुलिस और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रही है,तो जाहिर है प्रदेश के क्या हालात होंगे,स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है,अब तो उन्हें लगने लगा है कि रेत माफियाओं के हाथ बहुत लंबे हैं जिसके चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र में भी आनंददेश्वर कंपनी अवैध उत्खनन कई महीनों से लगातार कर रही है,और जिला प्रसाशन सहित पुलिस प्रसाशन मूक दर्शक बना हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews