Illegal mining: अवैध खनन में पुलिस के सांठगांठ का आरोप, अधिकारी कर रहे जांच की बात

shahdol news

छतरपुर।संजय अवस्थी

छतरपुर जिले में रेत के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है, ट्रैक्टर चालकों के वीडियो वायरल हुए हैं। जिनमें वह बता रहे हैं कि किस तरीके से पुलिस से सांठगांठ कर रेत का अवैध कारोबार किया जा रहा है।मामला गौरिहार थाना के मबई घाट का है जहां रेत माफिया पुलिस से सांठगांठ कर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं।

ट्रेक्टर ड्राइवर की माने तो उन्हें थानों से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टरों की निकासी के लिए सुविधा शुल्क देनी होता है।जंहा गौरिहार थाना पुलिस 10 हजार रुपये महीना पर ट्रैक्टर वसूलती है। वहीं जुझार नगर थाना पुलिस भी 7 हजार रुपये पर ट्रैक्टर मैं सेट है।तभी वह पुलिस की मिलीभगत से रेत का यह अवैध कारोबार कर पा रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर आला अधिकारी जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच की बात कह रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews