अवैध रेत उत्खनन ने ली एक और जान

अवैध रेत उत्खनन ने ली एक और जान

छतरपुर।

जिले में अवैध रेत खनन के चलते एक और जान चली गई। मामला गोयरा थाना अंतर्गत कंदैला रेत खदान का है जहाँ रेत लेने आए ट्रक की चपेट में आ जाने से पूर्व सरपंच की मौत हो गई ।

दरअसल, छपरा गांव का रामखेलावन पटेल खदान में ट्रकों की गिनती गिनने का काम किया करता था और बीती देर शाम जब है खदान पर था तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया आनन-फानन में से जिला अस्पताल लाया गया और जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही रामखेलावन ने दम तोड़ दिया घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

वही ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है ट्रक उत्तर प्रदेश के लालगंज का बताया जा रहा है गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में छतरपुर जिले का गौरिहार तहसील इलाका अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के लिए लंबे अरसे से चर्चा में रहा है और कई बार यहां अवैध रेत उत्खनन की खदानों में लोगों की जान गई हैं यहां तक कि बीते वर्ष उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रेत माफियाओं के बीच गोयरा थाना अंतर्गत कंडेला घाट में गैंगवार हुआ था जिसमें न सिर्फ अनगिनत गोलियां चली थी बल्कि दोनों पक्षो के लोग इस गोली कांड में घायल भी हुए थे,प्रशासन लगातार अवैध रेत उत्खनन रोकने में नाकाम रहा है वहीं इस मामले में एसपी छतरपुर का कहना है कि आपके द्वारा जानकारी मिली है जांच को जा रही है ,बहरहाल गोयरा क्षेत्र में अवैध उत्खनन जारी है लोगों की जान जा रही है और एक बार फिर इस मामले में भी प्रशासन लीपापोती करने में लगा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews