खैरी, देवगांव और लखेरी में एनएच पर अवैध कब्जों को हटाया, फोरलेन निर्माण को गति देने चलायी गई जेसीबी

खैरी, देवगांव और लखेरी में एनएच पर अवैध कब्जों को हटाया, फोरलेन निर्माण को गति देने चलायी गई जेसीबी

छतरपुर, संजय अवस्थी| राजनगर अनुविभागीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी, लखेरी एवं देवगांव में मौजूद फोरलेन के अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही शनिवार को की गई। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम डीपी द्विवेदी और बमीठा थाना प्रभारी हेमंत नायक सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन तीनों गांव की ऐसी संरचनाओं को जेसीबी से धराशायी कर दिया गया जिसकी अधिग्रहण राशि संबंधित कब्जेदारों के द्वारा प्राप्त कर ली गई थी लेकिन फिर भी इन अतिक्रमणों को हटाया नहीं जा रहा था। राशि लेने के बाद भी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोगों को बेदखल कर दिया गया।

शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में इन संरचनाओं पर जेसीबी चलायी गई। अतिक्रमण हटाने के पहले संबंधित कब्जेधारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। एसडीएम डीपी द्विवेदी ने बताया कि फोरलेन के निर्माण की सभी रूकावटों को दूर करने के लिए प्रशासन निरंतर अभियान चलाकर ऐसे कब्जों को हटाएगा जिनकी राशि लेने के बाद भी इन्हें स्वत: नहीं हटाया गया है।

उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले में छातीपहाड़ी से लेकर बमीठा तक बनाए जा रहे फोरलेन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह निरंतर प्रयासरत हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews