Chhatarpur News: नौगांव एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य राजीव शर्मा के खिलाफ जांच शुरू, जानें पूरा मामला

Chhatarpur News: नौगांव एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य राजीव शर्मा के खिलाफ जांच शुरू, जानें पूरा मामला

Chhatarpur News : राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा था लेकिन छतरपुर जिले के नौगांव के एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य राजीव शर्मा के द्वारा स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। इस बात की जानकारी जब पत्रकारों को लगी तो उनके द्वारा इस बात को प्रमुखता से उठाया गया। जिसके बाद शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी डीईओ एमके कौटार्य ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्राचार्य को चार्ज से पृथक कर दिया है। वहीं, 2 सदस्य जांच टीम गठित कर 5 दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि जांच प्रतिवेदन आने के बाद तत्कालीन प्राचार्य पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

जांच-पड़ताल कर सौंपा प्रतिवेदन

दरअसल, मामला यह है कि राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में प्राचार्य राजीव शर्मा द्वारा अपने स्कूल में ना तो कोई भी पत्र जारी किया गया और ना ही इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी जानकारी लगते ही प्रशासन ने मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा और जांच-पड़ताल की गई। जिसके बाद इसका प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को बीइओ द्वारा सौंपा गया।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews