शराब तस्करों काे पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 2 वाहन क्षतिग्रस्त, ASI-आरक्षक गंभीर घायल

शराब तस्करों काे पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 2 वाहन क्षतिग्रस्त, ASI-आरक्षक गंभीर घायल

छतरपुर।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने पत्थर और लाठियाें से हमला कर दिया। इसमें एएसआई और आरक्षक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया।इस दौरान कई बदमाशों ने पुलिस के हाथ पर दातों से काट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, मामला बिजावर थाना क्षेत्र के नयाताल गांव का है।यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि नयाताल गांव में बदमाश कच्ची शराब बनाकर उसकी अवैध बिक्री कर रहे हैं। शनिवार शाम को एएसआई दीनानाथ गुप्ता पुलिस बल के साथ दो वाहनों में सवार होकर नयाताल गांव के कोणन मोहल्ला पहुंचे। यहां भद्दू रैकवार के यहां छापामार कार्रवाई के लिए पुलिस आगे बढ़ी ही थी कि भद्दू, उसके परिजन बाबू रैकवार, सिब्बू रैकवार और महिलाओं ने पुलिस पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस जवानों ने कुछ बदमाशों को दबोच भी लिया लेकिन वे जवानों को दांतों से काटकर भागने में सफल हो गए।

इस दौरान आरोपियों ने पथराव कर दिया जिसमें एएसआई दीनानाथ गुप्ता और आरक्षक प्रीतम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।।
वही आरोपियों ने पुलिस के दो वाहनों पर भारी पथराव कर उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर हुए इस हमले की जानकारी लगते ही बिजावर, पिपट और सटई थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews